कार को चोरी से बचाने के लिए अपनी कार में यह डिवाइस जरूर लगवाए,Protect the Car from Theft in Hindi by askrider . - Ask me everything

Breaking News

Post Top Ad

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

कार को चोरी से बचाने के लिए अपनी कार में यह डिवाइस जरूर लगवाए,Protect the Car from Theft in Hindi by askrider .

कार को चोरी से बचाने के लिए अपनी कार में यह डिवाइस जरूर लगवाए

कार खरीदने के बाद अक्सर लोगों को कार की चोरी होने का डर रहता है ,वही कार चोरी की वारदात अधिकतर शहरों में होती है ,वही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी नई कारों में कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं ,जिनसे कार चोरी नहीं हो सकती यदि आपके पास पुरानी कार है तो उसको भी आप सुरक्षित रख सकते हैं .अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए आप अपनी कार में ऐसे गैजेट लगा सकते हैं, जिनसे आपकी कार कभी चोरी नहीं हो पाएगी तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही गैजेट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपनी कार में लगाकर अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं, इन गैजेट्स को आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीद सकते हैं.

कार को चोरी से बचाने के लिए कील स्विच (Nail Switch to Protect the Car from Theft)

कार को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपनी कार में कील स्विच लगवाना चाहिए यह डिवाइस बहुत छोटा होता है एवं इस डिवाइस को ऐसी जगह लगाना होता है, जहां पर किसी की नजर ना पड़े वही इस डिवाइस को बैटरी से कनेक्ट किया जाता है, इस उपकरण को गाड़ी में लगाने के बाद यदि चोर गाड़ी में घुस भी जाता है तो वह आपकी गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाएगा और आपकी गाड़ी चोरी होने से बच जाएगी .इस डिवाइस की कीमत ₹2000 है.

कार को चोरी से बचाने के लिए जीपीएस सिस्टम (GPS System to Protect the Car from Theft)

आप अपनी गाड़ी को चोरी होने से बचाने के लिए उसमें जीपीएस सिस्टम भी लगवा सकते है, जीपीएस सिस्टम डिवाइस की मदद से यदि आपकी गाड़ी चोरी भी हो जाती है तो आप गाड़ी को ट्रैक करके यह पता लगा सकते हैं कि आपकी गाड़ी कहां पर है, इसके अलावा आप गाड़ी के कुछ फीचर्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे कि जीपीएस सिस्टम एप की सहायता से आप गाड़ी के इंजन को ऑन ऑफ कर सकते हैं, वही गाड़ी की लाइव लोकेशन, गाड़ी का माइलेज एवं गाड़ी की स्पीड भी देख सकते हैं, गाड़ी में लगने वाले जीपीएस सिस्टम की कीमत ₹1000 से शुरू होती है.

कार को चोरी से बचाने के लिए इंजन इमोबिलाइजर (Engine Immobilizer to Protect the Car from Theft)

आजकल कई गाड़ियों में इंजन इमोबिलाइजर कंपनी की तरफ से लगाया जा रहा है, यदि आपकी गाड़ी में इंजन इमोबिलाइजर नहीं है तो इसे आप बाजार से भी लगवा सकते हैं, इस डिवाइस की खासियत यह है कि इस डिवाइस को गाड़ी में लगाने के बाद आपकी गाड़ी ओरिजिनल चाबी से ही चालू होगी,यदि कोई चोर गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी चालू करना चाहेगा तो गाड़ी चालू नहीं होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि गाड़ी की चाबी में एक चिप लगी होती है, जोकि गाड़ी के इंजन कंट्रोल यूनिट को एक सिग्नल भेजती है, जिसके बाद ही गाड़ी चालू होती है, इस डिवाइस की कीमत 1500 रुपए से शुरू होती है.

Notes : - आशा करता हूं मेरा आलेख पसंद आएगा ,दोस्तों धीरे-धीरे हमारा परिवार बड़ा हो रहा है हमारे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है ,हम उस जिम्मेदारी को बखूबी पालन करने का प्रयास कर रहे हैं आप सभी का प्रेम पूर्वक लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad