बादाम के तेल लगाने से क्या क्या फायदे होतें हैं,Kya Benefits Hote Hai Almond Oil ko Use Karne ke by askrider . - Ask me everything

Breaking News

Post Top Ad

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

बादाम के तेल लगाने से क्या क्या फायदे होतें हैं,Kya Benefits Hote Hai Almond Oil ko Use Karne ke by askrider .

बादाम के तेल लगाने से क्या क्या फायदे होतें हैं,Kya Benefits Hote Hai Almond Oil ko Use Karne ke by askrider

बादाम तेल के फायदे

दोस्तों हमारे आयुर्वेद में बादाम के बहुत से फायदों का उल्लेख किया गया है, इसको खाने से हमारे शरीर को होने वाले फायदे के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा परन्तु क्या आप बादाम के तेल के गुणों के बारे में जानते हैं। बादाम का तेल, बादाम से भी ज्यादा गुणकारी होता है। तो चलिए आज जानते हैं बादाम के तेल से होने वाले फायदों के बारे में .

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये (Increase Body Immunity)- 

बादाम का तेल अगर हम रोजाना प्रयोग में लाते है तो ये हमारे शरीर में न सिर्फ ताकत बढ़ाता है बल्कि इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विकास होता है। जिससे हमारा शरीर कई तरह की हानिकारक बीमारियों लड़ने में सक्षम होता हैं।

थकावट और कमजोरी को दूर भगाये ( Tiredness and Weakness Ko Door Kare )

बादाम का तेल काफी प्रभावी होता है ,अगर आप खुद को थका हुआ या कमजोर महसूस कर रहें हो तो अपने दूध में एक चम्मच बादाम का तेल मिला ले। इसको पीने से आपको आराम मिलेगा और अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो कमजोरी का कभी अनुभव नहीं होगा।

दिल से जुडी बिमारियों की रोकथाम (Prevents Heart Related Diseases)

अगर आप बादाम के तेल का नियमित रूप से सेवन करते है तो आपको दिल से सम्बंधित बीमारिया होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड्स दिल की बिमारियों का खतरा कम करते है।

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाये (Increased Hemoglobin Levels)

यदि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम है तो आपको आज से बल्कि अभी से ही बादाम के तेल का सेवन अलग-अलग रूपों में करना शुरू कर देना चाहिए। बादाम के तेल में काफी अधिक मात्रा में लौह तत्व यानि आयरन पाया जाता है, जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।

शारीरिक और मानसिक दुर्बलता को दूर करें (Physical and Mental Debility Ko Door Kare)


बादाम के तेल में पोषक तत्वों का खजाना पाया जाता है इसमें विटामिन डी के साथ साथ विटामिन ई और पोटै‍शियम जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते है। इतना ही नहीं इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में आये जाते हैं जो हमारे शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाते है।

Note :- आशा करता हूं मेरा आलेख पसंद आएगा ,दोस्तों धीरे-धीरे हमारा परिवार बड़ा हो रहा है हमारे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है ,हम उस जिम्मेदारी को बखूबी पालन करने का प्रयास कर रहे हैं आप सभी का प्रेम पूर्वक लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad