गुजराती भेल की रेसिपी अगर आप अपने घर पर बनाना चाहते हैं| तो उसकी विधि क्या है वह मैंने इस आर्टिकल में शेयर किया है तो अगर आप भी अपने घर पर भेल की रेसिपी बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल बना सकते हैं| मैंने नीचे दिए हुए सभी स्टाफ को फॉलो करके आप अपने घर पर ही गुजराती भेल रेसिपी बना सकते हो|
गुजराती भेल बनाने के लिए आपको कौन -कौन चीजों की जरूरत होगी?
1) मुरमुरा
2) टमाटर
3) प्याज
4) कश्मीर लाल मिर्च
5) धनिया
6) सेव
7) नमक
8) इमली की चटनी
भेल बनाने की विधि :
सबसे पहले तो आप एक कटाई लीजिए उसमें मुरमुरा को डाल दीजिए| टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े करके वह भी मुरमुरा के साथ मिक्स कर दीजिए और फिर प्याज के भी छोटे-छोटे टुकड़े करने और वह भी अपने जो मुरमुरा डाले थे उसमें आप मिक्स कर दीजिये अब आपको क्या करना है| अब जो सेव का पैकेट है उसे तोड़कर आप मुरमुरा में मिक्स कर दीजिए उसके बाद आपको क्या करना है आप मुरमुरा में इमली की चटनी बना कर डाल दीजिए और अच्छे से सभी को मिक्स कर लीजिए थोड़ा धीरे-धीरे मैक्स किजिए ताकि वह एक रगड़ा जैसा ना बने और थोड़ी इमली की चटनी थोड़ी कम रखें ताकि साथ में जुडना पाए|
अब आप को हल्का सा नमक डालना है ऊपर से आपके स्वाद के अनुसार आप डाल सकते हैं और उसके बाद उसके ऊपर थोड़ा सा कश्मीरी लाल मिर्च डाल दीजिए वह भी आपके स्वाद के अनुसार और आप कितना तिखा खाते हैं उसके अनुसार आप डाल दीजिए और फिर आपको थोड़े कटे हुए धनिया उसके ऊपर रख देने हैं और फिर आप जो गुजराती भेल बनाई है उसका स्वाद ले सकते हैं|
तो कैसा लगा आपको हमारा एक गुजराती बेल का रेसिपी अगर अच्छा लगा है तो इसी तरह का आर्टिकल्स अब हमारे यहां पढ़ सकते हैं और हम इसी तरह के और भी रेसिपी के आर्टिकल लिखने वाले हैं|


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें