कार चलाते समय ड्राइवर करते है यह गलतियां, जिसके कारण गाड़ी में आती है खराबी हिंदी में जानकारी by askrider
कार चलाते समय अक्सर लोग कई तरह की गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से कार में कोई ना कोई खराबी आती रहती है, ऐसा इसलिए क्योंकि हर कार चलाने वाला ड्राइवर यह सोचता है कि उसे गाड़ी के बारे में पूरी नॉलेज है लेकिन ऐसा नहीं होता. गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर से कुछ ना कुछ गलती तो हो ही जाती है, जिसकी वजह से गाड़ी के पार्ट्स खराब होते हैं, इसका पता ड्राइवर को जब लगता है, जब गाड़ी में खराबी आती है और गाड़ी में नए पार्ट्स लगवाने पड़ते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं कि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ऐसी कौन सी गलतियां करता है.
कार चलाते समय ड्राइवर करते है यह गलतियां -
1.-बारिश के मौसम में अक्सर लोग अपनी फैमिली के साथ कहीं ना कहीं घूमने जरूर जाते हैं, वही बारिश के मौसम में गाड़ी के निचले हिस्से पर कई बार कीचड़ लग जाता है, यदि आप गाड़ी के निचले हिस्से पर लगे कीचड़ को सही समय पर साफ नहीं कराएंगे तो इसकी वजह से गाड़ी के निचले हिस्से में जंग लग सकता है, इसीलिए जब भी बारिश के मौसम में आप कहीं जाए और गाड़ी के निकले इतने पर कीचड़ लग जाए तो उसे तुरंत धुलवाएं ताकि गाड़ी जंग लगने से बच सके.2.-कई बार चढ़ाई वाले रास्ते पर जाम लगने की वजह से गाड़ी बीच में फस जाती है, ऐसे में कई कार चालक गाड़ी को न्यूट्रल करके गाड़ी के क्लच पर पैर रखते हैं एवं हाफ क्लच मैं गाड़ी को आगे बढ़ाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से गाड़ी के क्लच पर दबाव पड़ता है, वही ऐसे मौके पर गाड़ी के हैंडब्रेक को लगाकर गाड़ी न्यूट्रल करना चाहिए.
3.-बारिश के मौसम में यदि आप गाड़ी कहीं लंबे समय के लिए खड़ी कर रहे हैं तो गाड़ी का हैंडब्रेक ना लगाएं क्योंकि गाड़ी एक ही जगह खड़ी रहने से गाड़ी के पिछले पहिए के ड्रम ब्रेक जाम हो सकते हैं, वही जब भी आप गाड़ी को कहीं ले जाने के लिए हैंडब्रेक नीचे करेंगे तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी, क्योंकि लंबे समय के लिए हैंड ब्रेक लगाने से गाड़ी के पिछले महीने में लगे ड्रम ब्रेक जाम हो जाते हैं एवं इसे सही कराने के लिए मैकेनिक को उसी जगह आकर गाड़ी का ड्रम ब्रेक खोलना पड़ेगा, ऐसी दशा में आपको गाड़ी में नया ड्रम ब्रेक भी लगवाना पड़ सकता है.
Notes : - आशा करता हूं मेरा आलेख पसंद आएगा ,दोस्तों धीरे-धीरे हमारा परिवार बड़ा हो रहा है हमारे ऊपर जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है,हम उस जिम्मेदारी को बखूबी पालन करने का प्रयास कर रहे हैं आप सभी का प्रेम पूर्वक लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद !( I hope you will like my article, friends, our family is gradually growing, responsibility is increasing on us, we are trying to fulfill that responsibility very well, to read all of you lovingly articles. )
Thank you

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें